Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 192, कोसी के कछार के जिलों में बाढ़ का रौद्र रूप

Tripada Dwivedi
30 Sep 2024 6:46 AM GMT
नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 192, कोसी के कछार के जिलों में बाढ़ का रौद्र रूप
x

नई दिल्ली। नेपाल में शनिवार से मूसलाधार बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 192 हो गई। नेपाल में बचाव अभियान कार्य जारी है। नेपाल में बाढ़ की स्थिति बनने पर नेपाल से सटे बिहार के आस-पास इलाके प्रभावित हुए हैं। बिहार में बाढ़ से हाहाकार मच गया है और कई जिले बाढ़ में डूब चुके हैं। दरभंगा, सीतामढ़ी, सुपौल और सहरसा समेत कई जिलों में बाढ़ अब अपना रौद्र रूप दिखा रही है। नेपाल से कोसी नदी में रिकॉर्ड पानी छोड़ा गया है। कोसी, गंडक, गंगा, बागमती और कमला नदियां उफान पर हैं। इन नदियों के आसपास के इलाकों में बाढ़ का रूप ले चुका है और कई जिले कोसी का अभिशाप झेल रहे हैं। सरकार ने कोसी, गंडक और गंगा नदी के आसपास के इलाकों में बाढ़ की चेतावनी जारी की है।

इन दिनों गंडक, कोसी, बागमती, कमला बलान और गंगा समेत कई नदियां उफान पर हैं। अधिकारियों ने बताया कि बक्सर, भोजपुर, सारण, पटना, समस्तीपुर, बेगूसराय, मुंगेर और भागलपुर सहित गंगा के किनारे स्थित लगभग 13 जिले पहले से ही बाढ़ जैसी स्थिति का सामना कर रहे हैं और मूसलाधार बारिश के बाद नदियों के बढ़ते जलस्तर से निचले इलाकों में रहने वाले लगभग 13.5 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। प्रभावित जिलों से बड़ी संख्या में लोगों को निकालकर राहत शिविरों में पहुंचाया गया है।

Next Story