
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- अमेरिका के पूर्व...
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ऊपर जानलेवा हमला, कई राउंड चली गोलियां, जाने कैसे हुआ हमला

नई दिल्ली। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ऊपर आज एक रैली में जानलेवा हमला हुआ। ट्रंप पेंसिल्वेनिया में एक रैली को संबोधित कर रहे थे तभी हमलावर ने इनपर कई राउंड गोलियां चलाई। गोलीबारी के दौरान डोनाल्ड ट्रंप घायल हो गए हैं। इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर आया है। जिसमें साफ दिख रहा है।
गोली चलते ही ट्रंप अपने दाहिने कान पर हाथ रखते हुए डायस के नीचे झुक गए। इसके बाद वहां भीड़ में अफरा तफरी मंच गई और लोग अपने आप को बचाने की कोशिश में इधर-उधर भागने लगे। इसके फौरन बाद अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने ट्रंप को घेर लिया और उन्हें सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। इस गोली चलने लगने में उनके एक कान से खून बह रहा है।
इसके बाद ट्रंप को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उन्हें छुट्टी दे दी।
इस बीच पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
उन्होंने लिखा कि मैं पेंसिल्वेनिया के बटलर में हुई गोलीबारी पर जल्दी प्रतिक्रिया देने के लिए यूनाइटेड स्टेट्स सीक्रेट सर्विस और सभी लॉ एंफोर्समेंट एजेंसियों को धन्यवाद देना चाहता हूं। सबसे महत्वपूर्ण मैं रैली में मारे गए शख्स के परिवार और बुरी तरह घायल हुए एक अन्य शख्स के परिवार के प्रति अपनी संवेदना जताता हूं। यह अविश्वसनीय है कि ऐसा कृत्य हमारे देश में भी हो सकता है। इस समय हमलावर के बारे में कुछ भी पता नहीं है, वह अब मर चुका है।