Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

अमेरिका में चक्रवात ने मचाया भारी तबाही! 44 लोगों की गई जान

Tripada Dwivedi
28 Sep 2024 7:55 AM GMT
अमेरिका में चक्रवात ने मचाया भारी तबाही! 44 लोगों की गई जान
x

नई दिल्ली। अमेरिका में तूफान हेलेन चक्रवात ने काफी तबाही मचा रहा है। इस चक्रवात के चलते अमेरिका के दक्षिण पूर्व के इलाकों में अब तक 44 लोगों की मौत हो चुकी है। तूफान के चलते कई घर तबाह हो गए हैं और बाढ़ के हालात हैं। राहत और बचाव कार्य जारी हैं। इस चक्रवाती तूफान हेलेन के चलते कई अस्पतालों में बिजली गुल हो गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फ्लोरिडा, जॉर्जिया, नॉर्थ कैरोलिना, साउथ कैरोलिना और वर्जीनिया में लोगों की जान गई है। तूफान प्रभावित इलाकों से लोगों को लगातार सुरक्षित बचाया जा रहा है। चक्रवाती तूफान हेलेन के असर से अटलांटा में बीते 48 घंटे में 28.24 सेंटीमीटर बारिश हुई है। तूफान प्रभावित इलाकों में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।

इस चक्रवात पर राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि वह तूफान पीड़ितों की सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं। संघीय आपातकाल प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख तूफान प्रभावित इलाकों के दौरे पर हैं। एजेंसी ने बचाव दल में 1500 कर्मचारियों को तैनात किया है।

वहीं मौसम विज्ञानियों का कहना है कि चक्रवाती तूफान हेलेन के चलते हो रही भारी बारिश से नॉर्थ कैरोलिना में बाढ़ के हालात बेहद खराब हो सकते हैं।

Next Story