Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

राजस्थान में सीपी जोशी पांच हजार वोटों से पीछे; राउ में जीतू पटवारी हारे |

SaumyaV
3 Dec 2023 9:10 AM GMT
राजस्थान में सीपी जोशी पांच हजार वोटों से पीछे; राउ में जीतू पटवारी हारे |
x

मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में मतगणना जारी है। अब तक के रुझानों में मध्य प्रदेश और राजस्थान में भाजपा ने बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। छत्तीसगढ़ में भाजपा-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है और तेलंगाना में कांग्रेस भारी बहुमत के साथ जीतती दिख रही है।

मध्यप्रदेश में राऊ के कांग्रेस उम्मीदवार जीतू पटवारी अपने गृह वार्ड बिजलपुर से ही चुनाव हार गए हैं।


दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर जश्न

दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर पार्टी कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। बता दें कि भाजपा एमपी-राजस्थान और छत्तीसगढ़ में आगे चल रही है। एमपी में भी सीएम शिवराज को बधाईंया मिल रही हैं।


Assembly Election Result Live: दोपहर 2 बजे तक ऐसा है चुनाव नतीजों का हाल

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, दोपहर 2 बजे तक मध्य प्रदेश में भाजपा 161 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 66 सीटों पर और बसपा 2 सीटों पर आगे है।

राजस्थान में भाजपा 112 सीटों पर और कांग्रेस 71 सीटों पर और बसपा 2 सीटों पर आगे चल रही है।

छत्तीसगढ़ में भाजपा 55 सीटों पर, कांग्रेस 32 सीटों पर और बसपा एक सीट पर आगे है।

तेलंगाना में कांग्रेस 63 सीटों पर, बीआरएस 41 सीटों पर और भाजपा 8 सीटों पर आगे है।


MP Election 2023 Result: केंद्रीय मंत्री फग्गन कुलस्ते चुनाव हारे

मध्य प्रदेश की निवास विधानसभा सीट पर चौंकाने वाला नतीजा आया है। दरअसल यहां केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते चुनाव हार गए हैं। कुलस्ते को कांग्रेस उम्मीदवार चैन सिंह वारकडे के सामने हार का सामना करना पड़ा है।


Assembly Election Result Live: एमपी में भाजपा 162 सीटों पर आगे

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, दोपहर एक बजे तक मध्य प्रदेश में भाजपा 162 सीटों पर आगे है। वहीं कांग्रेस 65 सीटों पर आगे है।

राजस्थान में भाजपा 111 और कांग्रेस 73 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। यहां बसपा दो सीटों पर आगे है।

छत्तीसगढ़ में भाजपा 53 सीटों पर और कांग्रेस 35 सीटों पर आगे चल रही है।

तेलंगाना में कांग्रेस 62 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं बीआरएस 43 और भाजपा 9 सीटों पर आगे है। एआईएमआईएम 4 सीटों पर आगे चल रही है।


MP Election 2023 Result: समर्थकों से मिले सीएम शिवराज सिंह चौहान

समर्थकों से मिले सीएम शिवराज सिंह, इस दौरान सीएम ने समर्थकों के साथ जीत की खुशी मनाई। इस दौरान कुछ कार्यकर्ता खुशी में डांस करते नजर आए।

Next Story