Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू... भाजपा जश्न को तैयार, क्या मोदी करेंगे 400 पार!

Tripada Dwivedi
4 Jun 2024 2:30 AM GMT
सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू... भाजपा जश्न को तैयार, क्या मोदी करेंगे 400 पार!
x

नई दिल्ली। 18वीं लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद आज सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। लोग सुबह से ही टीवी सेट और मोबाइल से चिपक गए हैं। वहीं नेताओं के दिलों की धड़कनें बढ़ गई हैं। सबके सामने एक ही सवाल है कि क्या मोदी 400 पार कर जाएंगे। ऐसा होगा तो नरेंद्र मोदी पंडित जवाहरलाल नेहरू के बाद तीसरा चुनाव जीतने वाले देश के दूसरा प्रधानमंत्री होंगे।

आज जो भी चुनाव परिणाम आएगा, वह भारतीय राजनीति में इतिहास रचेगा। पाकिस्तान और चीन के साथ पूरी दुनिया की निगाहें आज के परिणाम पर टिकी हुई हैं। दिल थाम कर बैठिए, कुछ ही घंटे में तस्वीर साफ हो जाएगी। सबसे पहले पोस्टर बैलेट की काउंटिंग होगी।

लोकसभा चुनाव के नतीजे से पहले एग्जिट पोल्स में मोदी तीसरी बार हैट्रिक लगाते नजर आ रहे हैं। एक पोल में तो 400 के पार तक पहुंच रही है। एग्जिट पोल में एनडीए को 365 और इण्डिया को 145 सीटों का अनुमान है। अन्य को 32 सीटें मिल सकती हैं। इस बार भाजपा 2019 में मिली 303 सीटों का आंकड़ा पार कर सकती है। ऐसे में इस परिणाम को चौकाने वाला माना जा रहा है। हिंदी पट्टी के राज्य उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली में भाजपा को एकतरफा बढ़त का अनुमान बताया गया है। इन राज्यों की 90 प्रतिशत से ज्यादा सीटों पर भाजपा की जीत तय मानी जा रही है। एमपी की 29 सीटों में से भाजपा को 28 से 29 और वहीं राजस्थान में 25 सीटों में से 23 सीटें मिलने का अनुमान है।

यह बात तो तय है कि एनडीए नेताओं का हिन्दु कार्ड और फ्री अनाज काम कर गया। जबकि इसके इतर विपक्ष सत्तारूढ़ भाजपा एवं उनके सहयोगियों की खामियों को भुनाने में फेल साबित हुआ। अब तक पोल के मुताबिक बिहार, झारखंड, राजस्थान और महाराष्ट्र में एनडीए को 29 सीटों का नुकसान संभव है। बंगाल में उलटफेर होता दिख रहा है। यहां भाजपा कुल 42 सीटों में से 26 से 31 सीटें मिलने के आसार हैं। ओडिशा, तेलंगाना में भाजपा दोगुनी सीटें बढ़ा सकती हैं। एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए गुजरात, एमपी, छत्तीसगढ़, हिमाचल, दिल्ली, उत्तराखंड, समेत 8 राज्यों की सभी सीटें जीत सकता है। कर्नाटक, यूपी जैसे बड़े राज्यों में पिछला प्रदर्शन दोहरा सकता है।

दूसरी तरफ, इंडिया महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, राजस्थान और हरियाणा में मजबूत होता दिख रहा है। ओडिशा, तेलंगाना में भाजपा दोगुनी सीटें बढ़ा सकती हैं। यहां एनडीए को 21 सीटें मिलती दिख रही हैं इसके अलावा इण्डिया को 3 सीटें मिल रही हैं। फिलहाल एनडीए के पास राज्य की सभी 25 सीटें हैं। 2019 में राज्य की 25 में से 24 सीटें भाजपा ने जीत ली थीं। एक सीट आरएलपी को मिली थी। कांग्रेस का राज्य से सफाया हो गया था। 29 सीटों वाले मध्य प्रदेश में एनडीए को 28-29 सीट मिलने जा रही हैं। इसके अलावा इण्डिया को 0-1 सीट मिलने जा रही हैं। बिहार राज्य की 40 सीटों में से एनडीए को 29-33 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं 7-10 सीटें इस चुनाव में इण्डिया को मिलने जा रही हैं। इसके अलावा 0-2 सीटें अन्य के खाते में जा रही हैं। उत्तर प्रदेश में एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए को 68, कांग्रेस को 10 और अन्य को 2 सीटें मिलती दिख रही हैं। छत्तीसगढ़ में एनडीए को 10-11 सीटें मिलने का अनुमान है तो वहीं इण्डिया को 0-1 सीट मिलती दिख रही है। दिल्ली में एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को 7 सीट मिलती दिख रही है।

Next Story