Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा का बड़ा बयान, कहा - भाजपा मेरा स्वागत करने को तैयार है क्योंकि...

Neelu Keshari
5 Oct 2024 6:02 AM GMT
कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा का बड़ा बयान, कहा - भाजपा मेरा स्वागत करने को तैयार है क्योंकि...
x

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आज यानी शनिवार को वोटिंग हो रही है। वोटिंग सुबह सात बजे से शुरू हुआ है जो शाम छह बजे तक चलेगा। राज्य की सभी 90 सीटों पर एक ही चरण में वोट डाले जा रहे हैं। इस बीच कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने हिसार के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा मेरा स्वागत करने के लिए तैयार है, क्योंकि वे पहले से ही बहुत कमजोर हैं। वह मजबूत नेताओं को अपने साथ लाने के लिए कुछ भी करेगी।

साथ ही शैलजा ने दावा कि है कि हरियाणा में कांग्रेस सभी 90 सीटें जीतेंगी। विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि हाई वोटिंग होगी और कांग्रेस के पक्ष में होगी। पूरे प्रदेश में माहौल कांग्रेस के पक्ष में है, लोग भाजपा के 10 साल के कुशासन से मुक्ति चाहते हैं। हम मेहनत और काम में विश्वास करते हैं, हम पार्टी के सच्चे सिपाही हैं और अपने काम को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं। राज्य में कांग्रेस के भीतर दरार की अटकलों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि ये सब चीजें होती रहती हैं लेकिन अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान करता है।

शैलजा ने कांग्रेस नेत्री सोनिया दुहन के साथ स्टेज पर हुई बदसलूकी पर कहा कि मैंने उनसे बात की, वो मुझे बता रही हैं कि उनके साथ वहां छेड़छाड़ की गई। मैंने उनसे इस बात की पुष्टि की है, अगर आज किसी महिला के साथ ऐसा होता है, तो इससे बुरा और निंदनीय क्या हो सकता है। इस पर कार्रवाई होनी चाहिए।

बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में कुल 1,031 उम्मीदवार मैदान में हैं जिसमें 101 महिलाएं हैं। हरियाणा के कुल 20,354,350 मतदाता इन उम्मीदवारों की किस्मत तय करेंगे। इनमें पुरुष मतदाता 10,775,957 महिला मतदाता 9,577,926 और अन्य मतदाता 467 शामिल है। वहीं 8 अक्टूबर को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Next Story