Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को वायनाड से दिया टिकट, 13 नवंबर को होंगे मतदान

Tripada Dwivedi
15 Oct 2024 6:07 PM GMT
कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को वायनाड से दिया टिकट, 13 नवंबर को होंगे मतदान
x

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा अब चुनावी मैदान में उतरने वाली है। केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में विपक्ष नेता राहुल गांधी की बहन प्रिंयका गांधी कांग्रेस की उम्मीदवार होंगी। बता दें चुनाव आयोग ने उपचुनाव की घोषणा आज मंगलवार को कर दी है। ऐसे में अगर प्रियंका गांधी अगर यह चुनाव जीत जाती हैं तो यह पहली बार होगा जब तीनों गांधी परिवार के सदस्य- सोनिया, राहुल और प्रियंका - एक साथ संसद में होंगे।

वायनाड में 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं केरल की दो विधानसभा सीटों पलक्कड़ और चेलक्करा विधानसभा सीट के लिए भी 13 नवंबर को उपचुनाव कराया जाएगा। चुनाव आयोग के एलान के बाद कांग्रेस ने मंगलवार की देर शाम को इन सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया।

Next Story