Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस ने कन्हैया को दिया टिकट, भाजपा के मनोज तिवारी से होगा सीधा मुकाबला

Khursheed Saifi
15 April 2024 6:48 AM GMT
पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस ने कन्हैया को दिया टिकट, भाजपा के मनोज तिवारी से होगा सीधा मुकाबला
x

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने पूर्वी दिल्ली से बिहार के कन्हैया कुमार को उम्मीदवार बनाया है। इस सीट से भाजपा के मनोज तिवारी चुनाव लड़ते आए हैं। वहीं कन्हैया कुमार ने 2019 अपने निवास स्थल बगूसराय से चुनाव लड़ा था, जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा। बिहार में राजद, कांग्रेस और अन्य दल के गठबंधन की वजह कन्हैया को टिकट नहीं मिल सका, लेकिन पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी से उनका मुकाबला होगा।

उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से अपनी उम्मीदवारी पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि मैं दिल्ली के लोगों और राज्य कांग्रेस कमेटी, सभी पार्टी कार्यकर्ताओं और नेतृत्व को धन्यवाद देना चाहता हूं। यह निर्णय एक संदेश देगा देश कि हम लोकसभा चुनाव मजबूती से लड़ रहे हैं। हम न्याय के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।

मनोज तिवारी ने कांग्रेस और कन्हैया पर बोला हमला

भाजपा नेता और सांसद मनोज तिवारी ने कन्हैया कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं भाजपा उम्मीदवार के रूप में लोगों से मिल रहा हूं और अपने काम के आधार पर वोट मांग रहा हूं। किसी को आना ही था लेकिन कांग्रेस की मानसिकता ने आश्चर्यचकित कर दिया है। क्या कांग्रेस पार्टी में देश की सेना और संस्कृति का सम्मान करने वाला कोई नहीं है, जिसे वे टिकट दे सकें? जो भी उत्तर-पूर्वी दिल्ली आएगा वह 40 दिन के दौरे पर है और वे हमारे क्षेत्र में हुए 14,600 करोड़ रुपये के काम को जरूर देखेंगे।

Next Story