Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

कांग्रेस ने दिल्ली, महाराष्ट्र और झारखंड में आगामी चुनावों के लिए पांच सदस्यों की टीम नियुक्त की

Neelu Keshari
4 Oct 2024 10:55 AM GMT
कांग्रेस ने दिल्ली, महाराष्ट्र और झारखंड में आगामी चुनावों के लिए पांच सदस्यों की टीम नियुक्त की
x

नई दिल्ली। कांग्रेस ने आज शुक्रवार को दिल्ली, महाराष्ट्र और झारखंड में आगामी चुनावों के लिए 5-5 सदस्यों की टीम नियुक्त की। दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने अभय दुबे को राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक जबकि ज्योति कुमार, अस्मा तस्लीम, अरुण अग्रवाल और रश्मि सिंह को समन्वयक नियुक्त है।

कांग्रेस ने झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अंशुल अविजित को राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक नियुक्त किया है। त्तो वहीं नीरज मिश्रा को जमशेदपुर का समन्वयक, अंशुमान सैल को देवघर का समन्वयक, आयुष पांडे को पलामू का समन्वयक और अनिल यादव को रांची का समन्वयक नियुक्त किया है।

महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने डॉ. चयनिका उनियाल को मुंबई का समन्वयक, डॉ. शमा मोहम्मद को औरंगाबाद का समन्वयक, एडवोकेट महिमा सिंह को पुणे का समन्वयक, हर्षद शर्मा को नागपुर का समन्वयक और शुभ्रांश कुमार राय नासिक के समन्वयक बनाया है।

Next Story