Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

हरियाणा में कांग्रेस आगे बीजेपी पीछे! देखें एग्जिट पोल के नतीजे

Tripada Dwivedi
5 Oct 2024 3:18 PM GMT
हरियाणा में कांग्रेस आगे बीजेपी पीछे! देखें एग्जिट पोल के नतीजे
x

चंडीगढ़। हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर मतदान आज शनिवार को सम्पन्न हो चुका है। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव के नतीजे आठ अक्टूबर को घोषित होंगे। मतगणना से पहले एग्जिट पोल के नतीजे आए है। जिसमें हरियाणा में भाजपा पर कांग्रेस भारी पड़ती हुई नजर आ रही है।

इंडिया टुडे-सी वोटर के अनुसार कांग्रेस को 50 से 58 सीटें मिल रही हैं, जबकि बीजेपी को 20 से 28 सीटें मिल रही हैं। जजपा को 0 से 2 सीटें मिल रही हैं। वहीं 10 से 14 सीटें अन्यों को मिलने के संकेत हैं।

जिस्ट टीआईएफ रिसर्च के अनुसार, कांग्रेस को 45 से 53 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं भाजपाको 29 से 37 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य दलों को 0 से 2 सीटें मिलने के आसार हैं।

Next Story