Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

पीएम मोदी ने मनु भाकर को बधाई देते हुए कहा- भारत के लिए निशानेबाजी में पदक जीतने वाली पहली महिला बनी मनु, एक अविश्वसनीय उपलब्धि!

Tripada Dwivedi
28 July 2024 4:51 PM GMT
पीएम मोदी ने मनु भाकर को बधाई देते हुए कहा- भारत के लिए निशानेबाजी में पदक जीतने वाली पहली महिला बनी मनु, एक अविश्वसनीय उपलब्धि!
x

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक-2020 में फेल होने वाली मनु भाकर ने तीन साल बाद अपनी कसक पूरी कर ली। इस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी। पीएम मोदी ने मनु भाकर को खुद काल पर बधाई दी। फोन पर बात कर कहा कि खूब अभिनंदन आपको बहुत बहुत बधाई। तुम्हारी सफलता की खबर सुनने के बाद बहुत उत्साह और आनंद में हूं।

पीएम मोदी ने भाकर से कहा कि आपका रजत 0.1 अंक से रह गया लेकिन इसके बावजूद आपने देश का नाम रोशन किया। आपको दो प्रकार की क्रेडिट मिल रही है। एक तो आप कांस्य पदक लाई और दूसरा देश की पहली महिला निशानेबाज बनी जिसने ओलंपिक में पदक जीता। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर भी पोस्ट कर लिखा एक ऐतिहासिक पदक भारत के लिए पहला पदक जीतने के लिए मनु भाकर को बधाई। कांस्य पदक के लिए बधाई। यह सफलता और भी खास है क्योंकि वह भारत के लिए निशानेबाजी में पदक जीतने वाली पहली महिला बन गई हैं। एक अविश्वसनीय उपलब्धि!

बता दें पेरिस ओलंपिक में 22 साल की मनु ने दमदार खेल दिखाते हुए मेडल जीत लिया है। उन्होंने आज ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया। इसी के साथ मनु ओलंपिक मेडल जीतने वाली भारत की पहली महिला निशानेबाज बन गई हैं।

Next Story