Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

सीएम योगी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में संभाला मोर्चा, बांटे राहत सामग्री, बाढ़ विस्थापितों को मिलेगा शरणगाह

Neelu Keshari
11 July 2024 8:25 AM GMT
सीएम योगी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में संभाला मोर्चा, बांटे राहत सामग्री, बाढ़ विस्थापितों को मिलेगा शरणगाह
x

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को श्रावस्ती के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। सीएम योगी यहां पर लगाए गए शिविर का जायजा लेने के साथ राहत सामग्री भी बांटे। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने के बाद सीएम ने श्रावस्ती में एक जनसभा को संबोधित किया।

इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि जुलाई के पहले सप्ताह में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। इससे तैयारी के काम और नदी किनारे रहने वालों के सामने कई तरह की समस्याएं खड़ी हो गई थीं। फिर भी लोगों ने हिम्मत नहीं हारी और शांति से सही फैसले लिए। राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण महिलाओं और बच्चों सहित 11 लोगों का एक समूह फंस गया था। उन्होंने 118 पर कॉल किया और पुलिस अधिकारियों ने तुरंत उन्हें बचाने के लिए कार्रवाई की। हमने उनकी बहादुरी के लिए उन्हें सम्मानित किया है।

उन्होंने कहा कि बाढ़ की स्थिति के बारे में समय पर जानकारी प्राप्त करने के लिए हम विभिन्न स्थानों पर बाढ़ चौकियां स्थापित करने की योजना बना रहे हैं। हम बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से स्थानांतरित किए गए लोगों के ठहरने की भी व्यवस्था कर रहे हैं।

Next Story