Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

सीएम योगी ने 12 हजार 209 करोड़ का अनुपूरक बजट किया पेश, कहा- 2027 के चुनाव में खटाखट करने वालों को हम सफाचट कर देंगे

Tripada Dwivedi
1 Aug 2024 12:18 PM GMT
सीएम योगी ने 12 हजार 209 करोड़ का अनुपूरक बजट किया पेश, कहा- 2027 के चुनाव में खटाखट करने वालों को हम सफाचट कर देंगे
x

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में पेश किए गए 12 हजार 209 करोड़ के अनुपूरक बजट पर कहा कि यह बजट प्रदेश के सपनों को पूरा करने में सहायक होगा।

मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को विधानसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इन लोगों ने देश की जनता को ठगने का काम किया है। 2027 के चुनाव में खटाखट करने वालों को हम सफाचट कर देंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार को 10 साल हो गए लेकिन आज तक संविधान नहीं बदला गया। सपा-कांग्रेस ने प्रदेश की जनता को गुमराह किया है। कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर देश के लोकतंत्र को कुचला था। आज सपा के लोग उन्हीं के साथ मिलकर संविधान बचाने की बात कर रही है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष पेश किए गए मूल बजट की 40 प्रतिशत राशि को अलग-अलग विभागों के लिए आवंटित कर दिया गया है। वहीं, 20 प्रतिशत खर्च हो चुका है।

सीएम योगी ने कहा कि 2017 के पहले प्रदेश के सामने पहचान का संकट था पर अब प्रदेश निवेशकों की पहली पसंद बन चुका है। उत्तर प्रदेश में निवेश का माहौल बना है यही कारण है कि प्रदेश में 40 लाख करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं जिसमें से 16 से 20 लाख करोड़ रुपये के निवेश को जमीन पर उतारने में हमें सफलता प्राप्त हुई। इससे प्रदेश में सात लाख युवाओं को रोजगार से जोड़ा गया है।

उन्होंने कहा कि बीते 10 वर्षों में देश की प्रतिव्यक्ति आय और जीडीपी बढ़ी है। 2014 के पहले भारत विश्व की 10वीं बड़ी अर्थव्यवस्था था जो कि अब विश्व में पांचवे स्थान पर आ गया है। आगे आने वाले तीन वर्षों में भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

सीएम योगी ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भी सपा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अयोध्या में एक 12 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में मोईद खान को गिरफ्तार किया गया है वह सपा का नेता है। जो लोग अपराध करते हैं उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

Next Story