Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

सीएम नायब सिंह सैनी कहा- हरियाणा के किसान पराली नही जलाएंगे, वे जागरूक हैं

Tripada Dwivedi
18 Oct 2024 9:26 AM GMT
सीएम नायब सिंह सैनी कहा- हरियाणा के किसान पराली नही जलाएंगे, वे जागरूक हैं
x

चंडीगढ़। हरियाणा में गुरुवार को नायब सिंह सैनी ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। आज शुक्रवार को उन्होंने कैबिनेट ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए कहा कि हमने हरियाणा की जनता से घोषणापत्र में वादा किया था कि हम किडनी के मरीजों को मुफ्त इलाज मुहैया कराएंगे। हमने उससे संबंधित फाइल पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। हरियाणा सरकार किडनी डायलिसिस का खर्च वहन करेगी।

हरियाणा सीएम ने पराली जलाने पर कहा कि हरियाणा के किसान जागरूक हैं और मैं उन्हें बधाई देता हूं क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने भी उनकी तारीफ की है। अगर कोई किसान पराली जलाता है तो हम उसे समझाएंगे। हम सब्सिडी पर यंत्र भी उपलब्ध करा रहे हैं। हमारे किसान बहुत जागरूक हैं और वे ऐसा कुछ नहीं करेंगे।

मैं हरियाणा की जनता का आभारी हूं कि उन्होंने पीएम मोदी की नीतियों को मंजूरी दी और हमें तीसरी बार भी मौका दिया। सीएम सैनी कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट पर तंज भी कसा। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने विपक्ष के नैरेटिव को ध्वस्त कर दिया। कांग्रेस ने किसानों को भड़काने की बहुत कोशिश की। उन्होंने युवाओं के मन में भी संदेह पैदा किया। उन्होंने हरियाणा के एथलीटों का इस्तेमाल किया। जबकि एथलीट हमारे देश का गौरव हैं। मगर हरियाणा की जनता ने पीएम मोदी पर ही भरोसा जताया।

Next Story