Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

सीएम चंद्रबाबू नायडू ने विजयवाड़ा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, NDRF की 26 टीमें तैनात

Tripada Dwivedi
2 Sep 2024 6:23 AM GMT
सीएम चंद्रबाबू नायडू ने विजयवाड़ा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, NDRF की 26 टीमें तैनात
x

विजयवाड़ा। आंध्र प्रदेश में मूसलाधार बारिश के कारण शहर में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। NDRF की 26 टीमें पूरे इलाके में मौके पर तैनात की गई हैं। वहीं आज यानी सोमवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने विजयवाड़ा के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। सीएम चंद्रबाबू नायडू ने विजयवाड़ा में बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात भी की।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण के बाद सीएम चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि हम व्यवस्था को दुरुस्त कर रहे हैं। 110 नावें वर्तमान में भोजन की आपूर्ति और चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए काम कर रही हैं। मैं नियमित रूप से बाढ़ की स्थिति की निगरानी कर रहा हूं और अधिकारी सक्रिय रूप से जमीन पर काम कर रहे हैं। कल रात से मैंने कई बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया है। जनता को घबराना नहीं चाहिए। हम बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कमांड और नियंत्रण केंद्र स्थापित कर रहे हैं।

बता दें आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में लगातार बारिश से चलते अब तक 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

Next Story