Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से मिलने आज बवाना थाना जाएगी सीएम आतिशी, जानें क्या है मामला

Neelu Keshari
1 Oct 2024 6:36 AM GMT
जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से मिलने आज बवाना थाना जाएगी सीएम आतिशी, जानें क्या है मामला
x

नई दिल्ली। जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और 150 अन्य लोगों को दिल्ली पुलिस ने सोमवार रात को सिंघु बॉर्डर से हिरासत में ले लिया है। वांगचुक केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को छठी अनुसूची का दर्जा देने की मांग को लेकर दिल्ली की ओर मार्च कर रहे थे। दिल्ली में बीएनएस की धारा 163 लागू की गई है इसके कारण पांच या पांच से अधिक लोग एक साथ प्रवेश नहीं कर सकते हैं। इन सब के बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने एलान की है कि आज दोपहर एक बजे वह जलवायु कार्यकर्ता से मिलने के लिए बवाना थाना जाएगी।

मुख्यमंत्री आतिशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है, "सोनम वांगचुक और हमारे 150 लद्दाखी भाई-बहन शांतिपूर्ण तरीके से दिल्ली आ रहे थे। उनको पुलिस ने रोक लिया है। कल रात से बवाना थाने में कैद हैं। क्या लद्दाख के लोकतांत्रिक अधिकार मांगना गलत है? क्या 2 अक्तूबर को सत्याग्रहियों का गांधी समाधि जाना गलत है? सोनम वांगचुक जी को रोकना तानाशाही है। आज दोपहर 1 बजे मैं उनसे मिलने बवाना थाने जाऊंगी।"

तो वहीं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए केंद्र सरकार से सवाल पूछा हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आने से कभी किसानों को रोकते हैं, कभी लद्दाख के लोगों को रोकते हैं। क्या दिल्ली किसी एक शख्स की बपौती है? दिल्ली देश की राजधानी है। दिल्ली में आने का सब को अधिकार है। ये सरासर गलत है। निहत्थे शांतिपूर्ण लोगों से आखिर इन्हें क्या डर लग रहा है?

Next Story