Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हाईकोर्ट का किया रूख, सीबीआई की गिरफ्तारी को बताया अवैध

Tripada Dwivedi
1 July 2024 6:41 AM GMT
सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हाईकोर्ट का किया रूख, सीबीआई की गिरफ्तारी को बताया अवैध
x

नई दिल्ली। दिल्ली शराब कांड में तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हाईकोर्ट का रूख किया है। दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने सीबीआई की गिरफ्तारी को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है।

केजरीवाल ने अपनी याचिका में सीबीआई की गिरफ्तारी को अवैध बताया है। साथ ही केजरीवाल ने दिल्ली की एक अदालत के 26 जून के आदेश को भी चुनौती दी है। जिसमें उन्हें तीन दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा गया था।

बता दें अरविंद केजरीवाल को दिल्ली सरकार की आबकारी नीति में गड़बड़ी के सिलसिले में सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। सीबीआई ने केजरीवाल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का अनुरोध करते हुए कहा कि जांच और न्याय के हित में उनकी हिरासत जरूरी है। अरविंद केजरीवाल को 12 जुलाई को अदालत में पेश किया जाए। इससे पहले अरविंद केजरीवाल को ईडी गिरफ्तार कर चुकी है।

Next Story