Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

हिमाचल प्रदेश में 3 जगहों पर बादल फटने से तबाही! 50 से अधिक लोग लापता, दो शव बरामद

Neelu Keshari
1 Aug 2024 5:47 AM GMT
हिमाचल प्रदेश में 3 जगहों पर बादल फटने से तबाही! 50 से अधिक लोग लापता, दो शव बरामद
x

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बीच राज्य में तीन जगहों कुल्लू, मंडी और शिमला में बादल फटने से भीषण तबाही मची है। इन जगहों पर बादल फटने से 50 से अधिक लोग लापता हैं और अब तक 2 शव बरामद किए गए हैं। वहीं बचाव अभियान जारी।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला जिले के रामपुर क्षेत्र के समेज खड्ड में खोज और बचाव अभियान के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के बाद सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने कहा कि शिमला की रामपुर तहसील, मंडी जिले की पधर तहसील और कुल्लू के गांव जाओन, निरमंड में बादल फटने से 50 से अधिक लोगों के लापता होने का अत्यंत दुखद समाचार मिला।

उन्होंने कहा कि NDRF, SDRF, पुलिस, होम गार्ड और फायर सर्विसेज की टीमें राहत, खोज और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। स्थानीय प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य को सुचारु रूप से करने के निर्देश दिये गए हैं। मैं अधिकारियों से संपर्क में हूं और राहत व बचाव कार्यों की मॉनिटरिंग कर रहा हूं। राज्य सरकार हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बादल फटने के बाद स्थिति का आकलन करने के लिए हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात की जिससे शिमला जिले के रामपुर क्षेत्र के समेज खड्ड क्षेत्र में महत्वपूर्ण व्यवधान हुआ। उन्होंने मुख्यमंत्री को केंद्रीय सहायता और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल का समर्थन प्रदान करने का आश्वासन दिया है।

Next Story