Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

सूरत में गणेश पंडाल पर पथराव के बाद झड़प, 33 गिरफ्तार

Neelu Keshari
9 Sep 2024 5:32 AM GMT
सूरत में गणेश पंडाल पर पथराव के बाद झड़प, 33 गिरफ्तार
x

सूरत। गुजरात के सूरत के सैयदपुरा क्षेत्र में गणेश उत्सव के दौरान रविवार देर रात 6 लोगों ने गणेश पंडाल पर पथराव किया जिसके बाद झड़प हो गई। पुलिस ने पथराव करने वाले सभी 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा पथराव की घटना का समर्थन करने वाले 27 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है। इस मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने घटनास्थल का आज दौरा किया। संघवी ने कहा कि सूरत के सैयदपुरा क्षेत्र में आज 6 लोगों ने गणेश पंडाल पर पथराव किया। इन सभी 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस ने इन लोगों को बहकाने वाले अन्य 27 लोगों को भी गिरफ्तार किया है। जो लोग राज्य में शांति भंग करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

सूरत के पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गहलोत ने कहा कि कुछ बच्चों ने गणेश पंडाल पर पथराव किया जिसके बाद झड़प हो गई। पुलिस ने तुरंत उन बच्चों को वहां से हटा दिया। इलाके में तुरंत पुलिस तैनात कर दी गई। जहां जरूरत थी, वहां लाठीचार्ज किया गया और आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया। चारों तरफ करीब 1,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए।

Next Story