Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दिया दिवाली गिफ्ट, डीए में 4 प्रतिशत की वृद्धि

Tripada Dwivedi
16 Oct 2024 7:14 AM GMT
छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दिया दिवाली गिफ्ट, डीए में 4 प्रतिशत की वृद्धि
x

रायपुर। दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को घोषणा की कि राज्य सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में 4 प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी, जिससे यह मूल वेतन का 50 प्रतिशत हो जाएगा। इस फैसले से लाखों कर्मचारियों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई।

सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि आज गौरव का विषय है। हमारी सरकार ने निर्णय लिया है कि दीपावली आ रही है इसलिए हम हम केंद्र के समान कर्मचारियों का डीए 4% बढ़ा रहे हैं। कर्मचारी फेडरेशन ने राज्य सरकार के इस आदेश का स्वागत किया है। फेडरेशन ने अपील की है कि इस आदेश को 1 जनवरी से स्वीकृत किया जाए। वहीं अधिकारियों ने बताया कि इस फैसले से राज्य सरकार के करीब 3.9 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा और यह बढ़ोतरी इस साल 1 अक्टूबर से प्रभावी होगी।

Next Story