Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

चंद्रयान-3: मोदी कैबिनेट ने किया वैज्ञानिकों को सलाम; अनुराग ठाकुर ने कहा- वैश्विक मंच पर ये हमारी ताकत का प्रतीक है

Abhay updhyay
29 Aug 2023 11:20 AM GMT
चंद्रयान-3: मोदी कैबिनेट ने किया वैज्ञानिकों को सलाम; अनुराग ठाकुर ने कहा- वैश्विक मंच पर ये हमारी ताकत का प्रतीक है
x

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने चंद्रयान-3 की चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की सराहना करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया है. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में चंद्रयान-3 मिशन पर काम कर रहे इसरो वैज्ञानिकों की ऐतिहासिक सफलता की सराहना की. उन्होंने कहा कि कैबिनेट चंद्रयान और इसरो के वैज्ञानिकों को नमन करती है.आपको बता दें कि इसरो के बनाए रिकॉर्ड को हमेशा याद रखने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने 23 अगस्त को 'राष्ट्रीय विज्ञान दिवस' के रूप में मनाने का ऐलान किया था. अब इस फैसले का मोदी कैबिनेट ने भी स्वागत किया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई. कैबिनेट ने चंद्रयान-3 मिशन के लिए काम कर रहे इसरो के वैज्ञानिकों की ऐतिहासिक सफलता की सराहना की. यह वैश्विक मंच पर हमारी ताकत का प्रतीक है.' यह (मंत्रिमंडल) 23 अगस्त को 'राष्ट्रीय विज्ञान दिवस' के रूप में मनाने के कदम का भी स्वागत करता है। आपको बता दें कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला भारत पहला देश है.|

Next Story