Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

चक दे इंडिया! पेरिस ओलंपिक में भारत को चौथा मेडल, पुरुष हॉकी टीम ने स्पेन को 2-1 से हराकर कांस्य पदक जीता

Tripada Dwivedi
8 Aug 2024 2:09 PM GMT
चक दे इंडिया! पेरिस ओलंपिक में भारत को चौथा मेडल, पुरुष हॉकी टीम ने स्पेन को 2-1 से हराकर कांस्य पदक जीता
x

पेरिस। पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने स्पेन को 2-1 से हराकर कांस्य पदक जीता। इसके साथ ही इस ओलंपिक में भारत के 4 मेडल हो गए हैं। हरमनप्रीत ने 2 गोल दागे। इस मेडल से देश में खुशी की लहर दौड़ गई। देश ने ओलंपिक इतिहास में सबसे ज्यादा 8 गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल भी जीता है।

इससे पहले टोक्यो ओलंपिक में भी भारत ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इसके साथ ही भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में 52 साल बाद एक इतिहास रच दिया है। भारतीय हॉकी टीम 52 साल बाद ओलंपिक में लगातार 2 मेडल जीते हैं। इससे पहले 1960 से 1972 तक भारत ने हॉकी में लगातार 4 मेडल जीते थे। इसके बाद 1980 में गोल्ड जीता था।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके हॉकी टीम को बधाई दी और लिखा कि एक ऐसी उपलब्धि जिसे आने वाली पीढ़ियां संजोकर रखेंगी। भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता। यह और भी खास है क्योंकि यह ओलंपिक में उनका लगातार दूसरा पदक है। उनकी सफलता कौशल, दृढ़ता और टीम भावना की जीत है। उन्होंने अपार धैर्य और लचीलापन दिखाया। खिलाड़ियों को बधाई। हर भारतीय का हॉकी से भावनात्मक जुड़ाव है और यह उपलब्धि हमारे देश के युवाओं के बीच इस खेल को और भी लोकप्रिय बनाएगी।

Next Story