Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने के भाजपाई प्रयास को मिला बल! भाजपा विधायकों की चिट्ठी को राष्ट्रपति ने गृह मंत्रालय को भेजा

Neelu Keshari
10 Sep 2024 8:36 AM GMT
दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने के भाजपाई प्रयास को मिला बल! भाजपा विधायकों की चिट्ठी को राष्ट्रपति ने गृह मंत्रालय को भेजा
x

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा के विधायकों ने केजरीवाल सरकार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ज्ञापन सौंपा था। इस पर अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संज्ञान लिया है। राष्ट्रपति कार्यालय ने आज मंगलवार को यह चिट्ठी गृह मंत्रालय को भेज दी है। ऐसे में राष्ट्रीय राजधानी में राष्ट्रपति शासन लगने की संभावनाओं की सुगबुगाहट है।

भाजपा विधायकों ने 30 अगस्त को राष्ट्रपति से मुलाकात कर दिल्ली सरकार को बर्खास्त करने की मांग की थी। इस संबंध में भाजपा विधायकों ने राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा था। भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता की अगुवाई में भाजपा विधायकों ने यह मांग उठाई थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि हर बारिश में दिल्ली जलमग्न हो जाती है, आयुष्मान भारत योजना दिल्ली में लागू नहीं हुई है और हजारों करोड़ रुपये का फंड बंद हो गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल में हैं। इसलिए सरकार काम नहीं कर रही है। हम राष्ट्रपति से दिल्ली की सरकार को बर्खास्त करने का अनुरोध करते हैं ताकि दिल्ली की जनता के लाभ के लिए सरकार का कामकाज और विकास बहाल हो सके।

बता दें कि दिल्ली आबकारी नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। इसके बाद 26 जून को सीबीआई ने केजरीवाल को इसी केस से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया था। वहीं ईडी मामले में केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल चुकी है लेकिन सीबीआई मामले में उन्हें जमानत नहीं मिली है जिसकी वजह से वह अभी भी न्यायिक हिरासत में दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद है।

Next Story