
कांग्रेस की राजनीति पर BJP का पलटवार मनमोहन सिंह के स्मारक पर राजनीति

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक को लेकर सियासी घमासान छिड़ गया है। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार पूर्व प्रधानमंत्री की अंत्येष्टि और स्मारक के लिए जगह नहीं ढूंढ पा रही है, जो उनके अपमान के समान है।
भाजपा सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा-पीएम मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा और एनडीए सरकार उन्हें उचित सम्मान देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, जिन्होंने देश के आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण नींव रखी। इसी संदर्भ में कल कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया कि डॉ. मनमोहन सिंह की याद में एक स्मारक बनाया जाएगा और इस फैसले से कांग्रेस पार्टी को अवगत करा दिया गया है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को बताया कि सरकार ने स्मारक बनाने का फैसला लिया है। भूमि अधिग्रहण, ट्रस्ट के गठन और भूमि के हस्तांतरण जैसी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद इसे जल्द से जल्द और उचित तरीके से लागू किया जाएगा।