Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

भाजपा ने लोकसभा उम्मीदवारों की 12वीं सूची की जारी, फिरोजाबाद और देवरिया से बदला चेहरा

Khursheed Saifi
16 April 2024 7:10 AM GMT
भाजपा ने लोकसभा उम्मीदवारों की 12वीं सूची की जारी, फिरोजाबाद और देवरिया से बदला चेहरा
x

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव के लिए 12वीं सूची जारी की है। इसमें उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और पंजाब से उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया। भाजपा ने चार राज्यों से 12वीं सूची के तहत सात प्रत्याशियों को उतारा है।

सतारा सीट पर एनसीपी के श्रीनिवास दादासाहेब पाटिल का कब्जा है, उन्होंने उपचुनाव में नरेंद्र अन्नासाहेब पाटिल को हराया था। हालांकि, अब भाजपा ने इस सीट पर टक्कर देने के लिए छत्रपति उदयनराजे भोंसले को मैदान में उतारा है। वहीं, उत्तर प्रदेश की देवरिया से मौजूदा सांसद रमापति राम त्रिपाठी को बदलकर शशांक मणि त्रिपाठी को टिकट दिया है। इसके अलावा फिरोजाबाद से डॉ चंद्रसेन जादौन का टिकट काटकर ठाकुर विश्वदीप सिंह को दिया।

बताते चलें कि 19 अप्रैल से देश में 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव होंगे। पहले चरणों का मतदान 102 जिलों में होगा जबकि अंतिम चरण की वोटिंग एक जून को होगी। 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजे चार जून को जारी किए जाएंगे।

लोकसभा क्षेत्र और उम्मीदवार का नाम

1. सतारा- छत्रपति उदयनराजे भोंसले

2. खडूर साहिब- मंजीत सिंह मन्ना मियाविंड

3. होशियारपुर- अनिता सोम प्रकाश

4. बठिंडा- परमपालकौर सिद्ध,

5. फिरोजाबाद-ठाकुर विश्वदीप सिंह

6. देवरिया- शशांक मणि त्रिपाठी

7. डायमंड हार्बर- अभिजीत दास

Next Story