Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

भाजपा ने हरियाणा विस चुनाव के लिए दूसरी लिस्ट की जारी, जुलाना सीट पर विनेश फोगाट की भाजपा प्रत्याशी योगेश बैरागी से सीधी टक्कर

Tripada Dwivedi
10 Sep 2024 10:43 AM GMT
भाजपा ने हरियाणा विस चुनाव के लिए दूसरी लिस्ट की जारी, जुलाना सीट पर विनेश फोगाट की भाजपा प्रत्याशी योगेश बैरागी से सीधी टक्कर
x

चंडीगढ़। भाजपा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस दूसरी लिस्ट में 21 लोगों के नाम हैं।

इस सूची में नारायणगढ़ से पवन सैनी, पेहोवा से जय भगवान शर्मा, जुलाना से कैप्टन योगेश बैरागी को टिकट दिया गया है। वहीं, भाजपा ने राई से कृष्णा गहलावत और पटौदी से बिमला चौधरी को मैदान में उतारा है। योगेश बैरागी की सीधी टक्कर कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट से होगी। बता दें विनेश ने 06 सितंबर को खिलाड़ी बजरंग पूनिया के साथ नई दिल्ली में कांग्रेस ज्वाइन की थी।

इस लिस्ट में भाजपा ने 2 मंत्रियों की टिकट काट दी है। इससे पहले बीजेपी ने 67 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। अब तक बीजेपी ने 87 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। केवल 3 सीटों महेंद्रगढ़, सिरसा और फरीदाबाद एनआईटी से उम्मीदवारों की घोषणा बाकी है।

Next Story