Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने आतिशी के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही लिखी चिट्ठी! मांगे कुछ सवालों के जवाब, जानें क्या-क्या पूछे प्रश्न

Neelu Keshari
21 Sep 2024 12:19 PM GMT
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने आतिशी के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही लिखी चिट्ठी! मांगे कुछ सवालों के जवाब, जानें क्या-क्या पूछे प्रश्न
x

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बन गई हैं। आतिशी के मुख्यमंत्री बनने के तुरंत बाद भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली की आबकारी नीति और शहर में सड़कों की मरम्मत को लेकर उन्हें पत्र लिखा। इसमें उन्होंने आतिशी को दिल्ली के नई मुख्यमंत्री बनने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी है। साथ ही, उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है।

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने अपने पत्र में लिखा है, दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर आपको बधाई और शुभकामनाएं, उम्मीद करते हैं कि आप दिल्ली की चरमराई व्यवस्था पर अवश्य ध्यान देंगी। आपसे पहले साढ़े नौ साल अरविंद केजरीवाल जी ने तो सिर्फ ब्लेम गेम कर कर के दिल्ली को बहुत नुकसान दिया है अब आपने दिल्ली के जनता की सेवा करने के लिए संविधान की शपथ ले लिया है।

साथ ही उन्होंने नई सीएम से सवाल करते हुए तत्काल इनक्वायरी ऑर्डर की मांग की है। उन्होंने कहा कि शराब नीति वापस क्यों ली गई और इसमें कितने राजस्व का नुकसान हुआ? स्कूल के सेमी परमानेंट स्ट्रक्चर लोहे की कड़ी कुण्डी वाले छत वाले कमरे जो 5 लाख में बनते हैं वो 25 लाख में कैसे बने? और तत्काल आदेश दें कि सबसे जरूरी एमसीडी के तहत आने वाली गलियों और पीडब्लूडी की सड़के ठीक करवायें क्योंकि अधिकतम टूटी पड़ी हैं, आप से दिल्ली की जनता की तरफ से निवेदन है कि बिजली और पानी के बढ़े बिल कम करें, जनता की जो जेब काटी गई है उसे वापस भी करवाए। सभी चाहें गरीब या मिडल क्लास से लेकर व्यापारी तक परेशान हैं। इतना पानी बिजली का बिल कैसे आ रहा है?

उन्होंने आखिर में कहा कि दिल्ली को अपनी तीसरी महिला मुख्यमंत्री से बहुत उम्मीद है कि वो तत्काल परेशानियों को दूर करेंगी और अगर पूर्व मुख्यमंत्री जी अपनी नाकामियों को छुपाने के वास्ते आपको काम करने से रोकें तो आप हम सांसदों को भी बतायें हम दिल्ली के विकास के लिए आप के साथ हैं।

Next Story