Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

BJP सांसद कंगना रनौत को CICF की महिला गार्ड ने मारा थप्पड़, आरोपी महिला हिरासत में

Tripada Dwivedi
6 Jun 2024 12:20 PM GMT
BJP सांसद कंगना रनौत को CICF की महिला गार्ड ने मारा थप्पड़, आरोपी महिला हिरासत में
x

हिमाचल प्रदेश। हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से चुनाव जीतने वाली बीजेपी की सांसद कंगना रनौत से बदसलूकी का मामला सामने आया है। सांसद की ओर से दी गई शिकायत में सामने आया है कि वह चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंची थीं। उन्हें चंडीगढ़ से फ्लाइट से दिल्ली जाना था। सिक्योरिटी चेक इन के बाद जब वह बोर्डिंग के लिए जा रही थीं, इसी दौरान चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CICF की एक महिला जवान ने थप्पड़ मारा है। उसके बाद कंगना रनौत के साथ यात्रा कर रहे शख्स मयंक मधुर,कुलविंदर कौर को थप्पड़ मारने की कोशिश की। कंगना रनौत पर थप्पड़ मारने वाले आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

Next Story