
केजरीवाल के आवास के बाहर भाजपा महिला मोर्चा का विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने लिया हिरासत में

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की महिला सम्मान योजना के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्यों ने गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। प्रदर्शनकारियों ने योजना को लेकर कहा कि आप सरकार महिलाओं को भटकाने की कोशिश कर रही है।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। पुलिस प्रशासन ने कहा कि प्रदर्शनकारियों को सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हिरासत में लिया गया है।
दरअसल, दिल्ली सरकार की महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना पर स्वास्थय विभाग और महिला एंव बाल विकास विभाग ने इन योजनाओं की गलत बताया है। महिला एंव बाल विकास विभाग ने गुरुवार को एक विज्ञापन जारी करते हुए कहा है कि ऐसी कोई योजना अस्तित्व में नहीं है। जिसके बाद भाजपा और आप सरकार के बीच सियासी घमासान शुरू हो गया है।