Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

जम्मू-कश्मीर में भाजपा ने बनाया नया रिकॉर्ड, भाजपा को मिली 29 सीटें, अमित शाह ने जताया आभार

Tripada Dwivedi
8 Oct 2024 1:01 PM GMT
जम्मू-कश्मीर में भाजपा ने बनाया नया रिकॉर्ड, भाजपा को मिली 29 सीटें, अमित शाह ने जताया आभार
x

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव हुआ। आज जिसका परिणाम आना है। अब तक आंकड़ों के अनुसार नेकां-कांग्रेस के गठबंधन को बढ़त मिलती दिख रही है। तीन चरणों में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी, कांग्रेस-नेकां, पीडीपी सहित कई राजनीतिक दलों में दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला।

भाजपा को 29 सीट मिलने पर गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू और कश्मीर के लोगों का आभार किया है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर की जनता ने भाजपा को इस विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक मत प्रतिशत का आशीर्वाद दिया है और भाजपा को अब तक के इतिहास में सबसे अधिक सीटें दी हैं। इसके लिए मैं जम्मू-कश्मीर की जनता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। साथ ही भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को उनके अथक परिश्रम के लिए बधाई देता हूं।

अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा जम्मू-कश्मीर के विकास और सुरक्षा के लिए संकल्पित है। जम्मू-कश्मीर को आतंकमुक्त बनाकर देश के अन्य हिस्सों की तरह इसे विकसित बनाना भाजपा की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Next Story