Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

हरियाणा में ऐतिहासिक हैट्रिक के साथ भाजपा की सरकार बनने के आसार, कुछ राउंड के बाद साफ हो जाएगी पूरी स्थिति

Tripada Dwivedi
8 Oct 2024 8:03 AM GMT
हरियाणा में ऐतिहासिक हैट्रिक के साथ भाजपा की सरकार बनने के आसार, कुछ राउंड के बाद साफ हो जाएगी पूरी स्थिति
x

चंढीगड। हरियाणा विधानसभा की 90 विधानसभा सीटों का मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे से जारी है। जहां शनिवार को वोटिंग के तुरंत बाद आए एग्जिट पोल में बीजेपी को निराशा का मुंह देखना पड़ा। वहीं आज इसकी झलक कुछ अलग दिख रही है। आज हरियाणा में भाजपा हैट्रिक लगाने जा रही है। वहीं कांग्रेस को 10 साल बाद भी निराशा दिख रहा है। शाम को स्पष्ट रूप से सामने आ जाएगा कि प्रदेश में कौन सा राजनीतिक दल अपनी सरकार बनाने जा रहा है।

वह अब तक के रुझान में सबसे अधिक भाजपा ने बढ़त बनाए हुए हैं। इस समय भाजपा उम्मीदवार श्रुति चौधरी ने तोशाम विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के अनिरुद्ध चौधरी पर 3785 मतों के अंतर से बढ़त बना ली है। पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में 4/17 राउंड की मतगणना के बाद भाजपा उम्मीदवार ज्ञान चंद गुप्ता कांग्रेस के चंद्र मोहन से आगे चल रहे हैं। नांगल चौधरी विधानसभा के 6 राउंड की गिनती पूरी हो गई है। छटे राउंड में भाजपा प्रत्याशी अभय सिंह 1521 वोटों से आगे चल रहे हैं।

Next Story