Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

भाजपा जम्मू-कश्मीर में लोकतन्त्र खत्म करके गवर्नर राज चला रही है: आप सांसद संजय सिंह

Neelu Keshari
16 Sep 2024 5:59 AM GMT
भाजपा जम्मू-कश्मीर में लोकतन्त्र खत्म करके गवर्नर राज चला रही है: आप सांसद संजय सिंह
x

डोडा। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह आज सोमवार को जम्मू-कश्मीर में डोडा विधानसभा क्षेत्र से अपनी पार्टी के उम्मीदवार मेहराज मलिक के लिए प्रचार करने पहुंचे। इस बीच आप सांसद संजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने यहां लोकतंत्र खत्म कर दिया है और राज्यपाल शासन चला रहे हैं।

आप सांसद संजय सिंह ने एक्स पोस्ट में कहा है कि जम्मू कश्मीर में आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है भाजपा यहां लोकतन्त्र ख़त्म करके गवर्नर राज चला रही है। लद्दाख हो, जम्मू हो या कश्मीर हर क्षेत्र की जनता दुखी है, अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही है। साथी मेहराज मलिक के लिए आयोजित जनसभा में शामिल होकर वोट की अपील करूंगा।

बता दें कि आम आदमी पार्टी जम्मू-कश्मीर में सात सीटों पर चुनाव लड़ रही है। केंद्र शासित प्रदेश में कुल 90 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें से सात सीटें एससी के लिए और नौ सीटें एसटी के लिए आरक्षित हैं।

Next Story