Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

भाजपा ने 10 साल में हरियाणा में कोई सकारात्मक काम नहीं किया: दीपेंद्र हुड्डा

Neelu Keshari
7 Oct 2024 7:19 AM GMT
भाजपा ने 10 साल में हरियाणा में कोई सकारात्मक काम नहीं किया: दीपेंद्र हुड्डा
x

नई दिल्ली। हरियाणा में एग्जिट पोल के नतीजों से कांग्रेस जीतती हुई नजर आ रही है। इस बीच कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा पर निशाना साधा है। साथ ही उन्होंने दावा करते हुए कहा है कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने वाली हैं।

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हमारा पहला और आखिरी लक्ष्य हरियाणा में बदलाव लाना है, हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनाना है ताकि हरियाणा को एक नई शुरुआत मिले। भाजपा ने 10 साल में हरियाणा में कोई सकारात्मक काम नहीं किया, वे हरियाणा को पीछे ले जा रहे थे।

उन्होंने आगे कहा कि हमने बदलाव का अपना लक्ष्य हासिल कर लिया है, इसके बाद कांग्रेस पार्टी में एक प्रणाली है कि किसे क्या जिम्मेदारी मिलेगी। दशकों से एक प्रक्रिया का पालन करते हुए विधायक दल की बैठक होती है, उसके बाद केंद्रीय नेतृत्व अपने विवेक से जो अंतिम निर्णय लेता है उस पर सब आगे बढ़ते हैं। प्रक्रिया वही रहेगी और केंद्रीय नेतृत्व फैसला करेगा।

मुख्यमंत्री के रेस में क्या उनका नाम शामिल हैं। इस पर उन्होंने कहा कि लोगों ने मुझे भारी बहुमत से जिताकर दिल्ली भेजा है। मेरे ऊपर बड़ी जिम्मेदारी है, जहां तक लक्ष्य की बात है तो हमारा एकमात्र लक्ष्य बदलाव था। जहां तक प्रक्रिया की बात है तो यह स्पष्ट है।

Next Story