Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत ने मंडी से नामांकन पत्र किया दाखिल, जानें उन्होंने मंडीवासियों से क्या कहा

Neelu Keshari
14 May 2024 11:06 AM GMT
भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत ने मंडी से नामांकन पत्र किया दाखिल, जानें उन्होंने मंडीवासियों से क्या कहा
x

मंडी, हिमाचल प्रदेश। हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ उनकी मां और बहन भी मौजूद रहीं। इससे पहले कंगना ने रोड शो किया। इस दौरान भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी।

कंगना रनौत ने नामांकन दाखिल करने के बाद कहा कि आज मैंने मंडी से नामांकन दाखिल किया है। सभी लोग बहुत उत्साहित हैं। यह मेरे लिए बहुत सौभाग्य की बात है कि मंडी की एक बेटी को यह मौका मिला। लोग बहुत उत्साहित हैं और एक त्योहार की तरह माहौल बना है। एक ऐतिहासिक जीत होगी।

बता दें कि मंडी में लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में 1 जून को मतदान होने वाला है। वहीं इस चुनावी मैदान में भाजपा उम्मीदार कंगना रनौत का सीधा मुकाबला कांग्रेस उम्मीदार विक्रमादित्य सिंह से है। विक्रमादित्य हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र हैं और उनकी मां प्रतिभा सिंह मंडी लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं।

Next Story