Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

भाजपा ने यूपी से दो और उम्मीदवार घोषित किए। फिरोजाबाद और देवरिया के वर्तमान सासंदों का टिकिट काटा। फिरोजाबाद से घोषित नाम ने सभी को चौंकाया।

Naresh Vashistha
16 April 2024 7:35 AM GMT
भाजपा ने यूपी से दो और उम्मीदवार घोषित किए। फिरोजाबाद और देवरिया के वर्तमान सासंदों का टिकिट काटा। फिरोजाबाद से घोषित नाम ने सभी को चौंकाया।
x
राजपूतों की नाराजगी दूर करने की कोशिश।

दिल्ली: भाजपा ने अपने लोकसभा उम्मीदवारों की 12 वी सूची जारी की। इसमें उत्तर प्रदेश से दो लोकसभा सीट फिरोजाबाद और देवरिया के लिए उम्मीदवारों घोषित किए गए। बीजेपी ने दोनों वर्तमान सासंदों चंद्र सेन जादौन और रमापति राम त्रिपाठी का टिकिट काट दिया है।

देवरिया सीट से पार्टी ने शशांक मणि त्रिपाठी को टिकट दिया है। शशांक मणि त्रिपाठी पूर्व सांसद और लेफ्टिनेंट जनरल प्रकाश मणि त्रिपाठी के बेटे है।

प्रकाश मणि त्रिपाठी 1996 और 1999 में देवरिया से बीजेपी के सांसद रह चुके हैं। देवरिया में बीजेपी का खाता 1996 में सबसे पहले श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी ने ही खोला था। आईआईटी दिल्ली से बीटेक और आईएमडी लुसान से एमबीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद शशांक मणि ने अपने पिता श्रीप्रकाश मणि और दादा सूरत नरायण मणि की विरासत को संभालते हुए सार्वजनिक जीवन में कदम रखा। उनके दादा सूरत नरायण मणि एक लोकप्रिय आईएएस अधिकारी रहे। वर्ष 2008 में शशांक मणि ने जागृति यात्रा की शुरूआत की थी।

फिरोजाबाद सीट से बीजेपी ने ठाकुर विश्व दीप सिंह को टिकट दिया है।

ठाकुर विश्वजीत सिंह ने 2014 में लोकसभा का चुनाव बहुजन समाज पार्टी से लड़ा था। जिसमें वह तीसरे स्थान पर रहे। उन्हें 1,18,909 वोट मिले थे। उस चुनाव में सपा प्रत्याशी अक्षय यादव को जीत मिली थी। उन्हें 5 लाख से अधिक वोट मिले थे। इस बार भी अक्षय यादव सपा से प्रत्याशी हैं।

विश्व दीप सिंह के पिता ब्रिज राज सिंह फिरोजाबाद के पहले सांसद रह चुके है, वे 1957 मे चुने गए थे।

Next Story