Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

बिहार--गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- 20 साल से राहुल गांधी की फेल लॉन्चिंग करवा रहे

Saurabh Mishra
29 Jun 2023 12:35 PM GMT

देश के गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार दौरे पर है !यहाँ जनसभा को सम्बोधित करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि 20 साल से राहुल बाबा को लांचिंग किया जा रहा है। इस बार भी कांग्रेस ने पटना से राहुल गांधी को लाॅन्च किया। बिहार की जनता भ्रष्टाचारियों के साथ नहीं जाती है। 2024 में जनता को तय करना है कि 20 बार फेल लॉन्चिंग करने वाले राहुल बाबा चाहिए या नरेंद्र मोदी चाहिए। 2024 में मोदीजी देश का नेतृत्व करना चाहते हैं। अमित शाह ने पूछा कि जंगलराज वालों से बिहार को मुक्त कराओगे क्या? जो लोग सत्ता के लिए लालू-नीतीश के साथ जा रहे हैं, वह बिहार की चरमराती व्यवस्था देख लें। खराब मौसम में आने के लिए लोगों का धन्यवाद दिया। अमित शाह ने कहा कि जिन्होंने विश्वासघात किया है, उन्हें दंड देने का काम मुंगेर लोकसभा वालों को करना है। जनता से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि 2024 में मोदीजी को जिताओगे, 2025 में भाजपा को जिताओगे। सभी सीटें भाजपा को दिलाने की बात सोचकर मुट्ठी बांधिए और जोर से बोलिए भारत माता की।गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि ये नौ साल बेमिसाल रहा। पीएम नरेंद्र मोदी जहां जा रहे हैं, वहां मोदी-मोदी हो रहा। ये मोदी का सम्मान जो पूरे दुनिया भर में हो रहा है वह उनका या भाजपा का सम्मान नहीं हो रहा बल्कि आपका और पूरे देश की जनता का सम्मान हो रहा है। मुझे बताओ मुंगेर वालों पहले जब कभी पाक प्रेरित आतंकी हमले होते थे तो सोनिया-मनमोहन की सरकार चुप होकर बैठ जाती थी। मौनी बाबा दिल्ली में बैठ जाते थे। जब से भाजपा की सरकार बनी तो पाक प्रेरित आतंकियों को जगह दिखा दी। सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तान को घर घुसकर मारा। कांग्रेस, जदयू, राजद, ममता समेत सारे विपक्षी 70 साल से धारा 370 को गोद में खिला रहे थे। लेकिन, मोदी जी ने धारा 370 को खत्म कर दिया और कश्मीर की रक्षा की। यह लोग संसद में बैठकर काउकाउ करते थे कि धारा 370 हटाओगे तो खून की नदियां बहेंगी। अरे राहुल बाबा खून की नदियां तो छोड़ो किसी ने कंकड़ तक चलाने की हिम्मत नहीं हुई। नरेंद्र मोदी ने देश और बिहार के विकास के लिए कई काम किए।

शाह बोले- अभी-अभी पलटू बाबू पूछ रहे थे कि नौ साल में क्या किया?

मंच से अमित शाह ने सम्राट चौधरी, गिरिराज, चौबे, नित्यानंद, विजय, राधामोहन, तावड़े, सुनील ओझा, सुशील मोदी, रितुराज, तारकिशोर, रेणु, नागेंद्रजी, भीखुभाई, मंगल पांडेय, संजय मयूख का नाम लिया। बारिश और आंधी के बीच आए लोगों का अभिवादन करते हुए कहा कि मेरे जिगर के टुकड़े जैसे युवाओं पटना उतरा तो बताया गया कि बारिश और आंधी है। मुंगेर नहीं जा पाएंगे। मगर, अशोक धाम के भोले बाबा की कृपा है कि आप लोगों के दर्शन हो रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री मोदी जी के नौ साल समाप्त हुए। देश की जनता का धन्यवाद करने के लिए भाजपा के कार्यकर्ता हर लोकसभा में धन्यवाद करने गए। मैं भी हाथ जोड़कर मुंगेर के लोगों को हाथ जोड़कर प्रणाम करने आया हूं। बिहार की जनता ने 2014 में 31 और 2019 में 39 सीटें प्रधानमंत्री मोदी को दी। 2024 में सभी की सभी 40 सीटें कमल के निशान को देने का काम कीजिए। आपके आशीर्वाद से मोदी 9 साल से प्रधानमंत्री हैं। सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अभी-अभी पलटू बाबू पूछ रहे थे कि नौ साल में क्या किया? अरे नीतीश बाबू, जिनके साथ इतना बैठे हो, जिनके कारण मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे हो- उनका तो लिहाज करो। गरीब कल्याण के नौ साल, भारत गौरव के नौ साल हैं। भारत की सुरक्षा के नौ साल का शासन है। नीतीश बाबू आज मैं पूरा हिसाब देने आया हूं।


अमित शाह बोले- लखीसराय में भाजपा वाले जुटे हुए हैं

गृह मंत्री अमित शाह ने भारत माता के जयकारे लगाकर अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि लखीसराय वालों इतना जोर से बोलिये कि पटना तक आवाज जानी चाहिए। उनको मालूम पड़ना चाहिए कि लखीसराय में भाजपा वाले जुटे हुए हैं। 2024 में बिहार की सभी 40 सीटों को जीतने का प्रण लेकर मुट्ठी भींचिए और जोर से बोलिए- भारत माता की जय। बिहार ने हमेशा भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद की है।

Saurabh Mishra

Saurabh Mishra

    Next Story