Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा बयान! दो बार RJD के साथ उनका जाना सबसे बड़ी गलती

Neelu Keshari
6 Sep 2024 8:53 AM GMT
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा बयान! दो बार RJD के साथ उनका जाना सबसे बड़ी गलती
x

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राष्‍ट्रीय जनता दल (आरजेडी) से गठबंधन की अटकलों पर विराम लगा दिया। उन्होंने साफ कर दिया है कि वह आरजेडी में अब कभी नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमने दो बार आरजेडी के साथ जाकर गलती की थी। अब ऐसी गलती दोबारा नहीं करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी के साथ मिलकर बिहार में बहुत सारा काम किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक कार्यक्रम के दौरान यह कहा है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जब हमारी सरकार 2005 में आई थी तब स्वास्थ्य क्षेत्र की हालत बहुत खराब थी। सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों, दवा और अन्य सुविधाओं की कमी थी। 2006 से अस्पतालों में मरीजों को मुफ्त दवा देने की शुरुआत की गई। पहले की सरकार क्या करती थी? उन्होंने कहा कि मुझसे दो बार गलती हुई कि मैं उनके साथ चला गया। हमारा(NDA) शुरू से रिश्ता था, 1995 से। बीच में कभी दो बार गलती हुई, मैं 'इधर-उधर' हुआ लेकिन अब नहीं होगा। उन लोगों का झूठा पर्चा छपता रहता है।

बता दें कि तीन दिन पहले राष्‍ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी। इसके बाद राजनीतिक गलियारे में अटकलें लगाई जा रही थी कि नीतीश कुमार राष्‍ट्रीय जनता दल से फिर गठबंधन कर सकते हैं। अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद यह बयान देकर तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है।

Next Story