Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

लोकसभा नतीजों के बीच शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 2500 से अधिक अंकों से लुढ़का

Neelu Keshari
4 Jun 2024 5:15 AM GMT
लोकसभा नतीजों के बीच शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 2500 से अधिक अंकों से लुढ़का
x

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतगणना आज सुबह 8 बजे से जारी है। इस बीच शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई है। आज सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान पर हैं। सेंसेक्स 2500 से अधिक अंकों की गिरावट के साथ फिलहाल 2693.098 अंक नीचे, 73,775.70 पर ट्रेंड कर रहा है।

सेंसेक्स में 2500 से अधिक अंकों की गिरावट पर मार्केट एक्सपर्ट सुनील शाह ने कहा कि कल बाजार ने एग्जिट पोल के नतीजों के आधार पर काम किया। शुरुआती रुझान दिखा रहे हैं कि अंतर या बढ़त बहुत बड़ी नहीं है, इसलिए बाजार उसी के अनुसार प्रतिक्रिया कर रहा है। बाजार में पूरे दिन उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

Next Story