Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

जबलपुर की ऑर्डिनेंस फैक्टरी में बड़ा धमाका, बिल्डिंग ढही, कई कर्मचारियों के दबे होने की आशंका

Tripada Dwivedi
22 Oct 2024 7:33 AM GMT
जबलपुर की ऑर्डिनेंस फैक्टरी में बड़ा धमाका, बिल्डिंग ढही, कई कर्मचारियों के दबे होने की आशंका
x

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में आज मंगलवार को जोरदार धमाका हो गया है। इस विस्फोट में कई लोगों के हताहत होने की सूचना है। रक्षा उपकरण बनाने वाली इस फैक्ट्री में नियमित काम के दौरान यह विस्फोट हुआ। घटना के बाद राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि धमाके की वजह से बिल्डिंग गिर गई जिसमें कई कर्मचारियों के दबे होने की आशंका है। प्रशासन भी वहां पर मौजूद है। इस विस्फोट की जांच की जा रही है।

Next Story