Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का उत्तराखंड दौरा जानिए कब और क्या है कार्यक्रम

Harish Thapliyal
5 Oct 2023 9:16 AM GMT
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का उत्तराखंड दौरा जानिए कब और क्या है कार्यक्रम
x

देहरादून। लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है। दिल्ली से लेकर उत्तराखंड तक बीजेपी के बड़े चेहरों से लेकर कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंच रहे हैं। अब इन सभी तैयारियों के लिए गृह मंत्री अमित शाह का उत्तराखंड का दौरा प्रस्तावित है।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का सात अक्टूबर का दौरा भाजपा के लिए भी महत्वपूर्ण रहने वाला है। विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद तीन घंटे का समय उन्होंने संगठन की बैठकों के लिए रखा है। वह भाजपा के प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ तीन बैठकों में शिरकत करेंगे।

भाजपा सूत्रों की माने तो इस दौरे के दौरान अमित शाह पार्टी की लोकसभा चुनाव की तैयारियों को परखने के साथ ही इस सिलसिले में कार्यकर्ताओ को टिप्स भी देंगे। उनके दौरे को देखते हुए पार्टी का प्रदेश नेतृत्व तैयारियों में जुट गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सात अक्टूबर के राज्य के दौरे में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करने के साथ ही आल इंडिया पुलिस साइंस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे।

इसके बाद शाम करीब पौने पांच बजे केंद्रीय गृह मंत्री प्रदेश बीजेपी ऑफिस पहुंचेंगे और रात्रि आठ बजे संगठन की बैठकें लेंगे। भाजपा सूत्रों के अनुसार इस दौरान वह राज्य में पार्टी द्वारा संचालित कार्यक्रमों के साथ ही लोकसभा चुनाव की तैयारियों की जानकारी ले सकते हैं। इस बात को मध्यनजर रखते हुए पार्टी ने अपना होमवर्क पूरा कर लिया है।


सूत्रों बताते हैं कि पार्टी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से ली जाने वाली संगठनात्मक बैठकों की रूपरेखा तय कर उनके कार्यालय को भेजी गई है। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद बैठकों का समय निर्धारित किया जाएगा। वह प्रांतीय पदाधिकारियों के साथ अलग से बैठक करने के बाद प्रांत से लेकर जिला स्तर तक के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सकते हैं। चर्चा का मुख्य विषय स्वाभाविक रूप से लोकसभा चुनाव ही रहेगा।

Harish Thapliyal

Harish Thapliyal

    Next Story