Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और किसानों को दिया बड़ा तोहफा! डीए में 3% की बढ़ोतरी, रवि फसलों के MSP में इजाफा

Neelu Keshari
16 Oct 2024 12:02 PM GMT
दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और किसानों को दिया बड़ा तोहफा! डीए में 3% की बढ़ोतरी, रवि फसलों के MSP में इजाफा
x

नई दिल्ली। दिवाली से पहले केंद्र की मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता तीन फीसदी बढ़ा दिया है। इसी के साथ अब कर्मचारियों का डीए बढ़कर 53 फीसदी हो गया है। तो वहीं सरकार ने किसानों को भी दिवाली का बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने रवि फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस यानी MSP में इजाफा किया है। केंद्रीय कैबिनेट की आज बुधवार को बैठक हुई, जिसमें ये फैसला लिया गया है।

बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए डीए में 3% की बढ़ोतरी और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत को मंजूरी दे दी है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों के वेतन में सालाना कुल 9448 करोड़ रुपये जुड़ेंगे।

रवि फसलों के एमएसपी में इजाफा

अश्विनी वैष्णव ने बताया कि गेहूं के लिए 150 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी MSP में की गई है। जौ के लिए 130 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। चने के लिए 210 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। मसूर के लिए 275 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। सरसों के लिए 300 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है।

Next Story