Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

अयोध्या गैंगरेप: दुष्कर्म पीड़िता को केजीएमयू लखनऊ किया रेफर! मोईद खान के समर्थक अब भी दे रहे धमकी, भाजपा नेता नरेंद्र कश्यप ने कहा धमकी देने वाले को छोड़ेंगे नहीं

Tripada Dwivedi
5 Aug 2024 8:50 AM GMT
अयोध्या गैंगरेप: दुष्कर्म पीड़िता को केजीएमयू लखनऊ किया रेफर! मोईद खान के समर्थक अब भी दे रहे धमकी, भाजपा नेता नरेंद्र कश्यप ने कहा धमकी देने वाले को छोड़ेंगे नहीं
x

अयोध्या। अयोध्या गैंगरेप मामले में दुष्कर्म पीड़िता को केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया है। अभी उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

12 साल की दुष्कर्म पीड़िता के गर्भ में 12 हफ्ते का भ्रूण पल रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार बालिका नौ माह तक बच्चे को गर्भ में पालकर प्रसव कराने में उसे और कठिनाइयां आ सकती है। इसमें उसकी जान को भी खतरा हो सकता है। उसका शरीर इस योग्य नहीं है। इसलिए भ्रूण कराना ही एक संभावना है लेकिन इसके लिए बाल कल्याण समिति व परिजनों की लिखित सहमति जरूरी है।

वहीं भाजपा जांच दल ने पीड़िता की मां से बात की। उसकी मां ने बताया कि अभी भी आरोपी सपा नेता मोईद खान के समर्थक धमकी दे रहे हैं। इस पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप ने कहा कि धमकी देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। योगी सरकार ऐसा करने वालों को नहीं छोड़ेगी।

वहीं भदरसा में कई दशक से आरोपी सपा नेता मोईद खान के मकान में पुलिस चौकी किराए पर चल रही थी। दुष्कर्म की घटना के प्रकाश में आने के बाद एसएसपी राजकरण नय्यर ने तत्काल पुलिस चौकी खाली करा कर भरतकुंड पर शिफ्ट करा दी है। जल्द ही पुरानी भदरसा पुलिस चौकी की जमीन और आरोपी के घर समेत उसके शापिंग कांपलेक्स पर बुलडोजर की अगली कार्रवाई हो सकती है।

Next Story