Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

आतिशी आज शाम 4:30 बजे लेंगी सीएम पद की शपथ, राजनिवास में होगा कार्यक्रम

Neelu Keshari
21 Sep 2024 6:33 AM GMT
आतिशी आज शाम 4:30 बजे लेंगी सीएम पद की शपथ, राजनिवास में होगा कार्यक्रम
x

नई दिल्ली। दिल्‍ली को आज शनिवार एक नया मुख्‍यमंत्री मिलने वाला है। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी आज दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगी। उनके साथ पांच कैबिनेट मंत्री भी शपथ लेंगे। इनमें इमरान हुसैन, कैलाश गहलोत, गोपाल राय, मुकेश कुमार और सौरभ भारद्वाज शामिल हैं। आतिशी का शपथ ग्रहण समारोह आज शाम 4:30 बजे राजनिवास में होगा।

उपराज्यपाल कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आतिशी को शपथ ग्रहण की तिथि से दिल्ली का मुख्यमंत्री नियुक्त किया है और अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति ने पांच मंत्रियों की नियुक्ति को भी मंजूरी दे दी है। शपथ ग्रहण समारोह राज निवास में आज शाम 4:30 बजे होगा।

आतिशी मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने के बाद वह दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी। इससे पहले भाजपा से सुषमा स्वराज और कांग्रेस से शीला दीक्षित मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। सुषमा स्वराज का कार्यकाल काफी छोटा रहा था लेकिन शीला दीक्षित 15 साल तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं थीं।

Next Story