Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

आतिशी होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, विधायक दल की नेता चुनी गईं

Tripada Dwivedi
17 Sep 2024 6:24 AM GMT
आतिशी होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, विधायक दल की नेता चुनी गईं
x

नई दिल्ली। दिल्ली को आज नया मुख्यमंत्री मिल गया है। आम आदमी पार्टी की विधायक दल की बैठक में आतिशी को नेता चुन लिया गया है। आप की बैठक में केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद के लिए आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा जिसका तमाम विधायकों ने स्वागत किया।

बता दें कि 43 साल की आतिशी कालकाजी से विधायक हैं और शिक्षा मंत्री है। आज जब मुख्यमंत्री के लिए आतिशी के नाम की घोषणा की गई तो उनकी आखें नम हो गई। आतिशी दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट और ऑक्सफोर्ड से पोस्ट ग्रेजुएट हैं। वह शुरू से पार्टी में केजरीवाल की सबसे भरोसेमंद रही हैं।

अरविंद केजरीवाल आज शाम सीएम पद से इस्तीफा दे देंगे। वह अपना इस्तीफा उपराज्यपाल को सौपेंगे। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण समारोह कल होगा।

Next Story