Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

आतिशी ने ली दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ, दिल्ली को मिला तीसरी महिला सीएम

Neelu Keshari
21 Sep 2024 11:16 AM GMT
आतिशी ने ली दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ, दिल्ली को मिला तीसरी महिला सीएम
x

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने आज शनिवार को राजनिवास में दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने उन्हें शपथ दिलाई। इसके अलावा इमरान हुसैन, कैलाश गहलोत, गोपाल राय, मुकेश कुमार और सौरभ भारद्वाज ने मंत्री पद की शपथ ली।

आतिशी मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद वह दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बन गई है। इससे पहले भाजपा से सुषमा स्वराज और कांग्रेस से शीला दीक्षित मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। सुषमा स्वराज का कार्यकाल काफी छोटा रहा था लेकिन शीला दीक्षित 15 साल तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं थीं।

Next Story