Begin typing your search above and press return to search.
State

आतिशी को भाजपा से मिली धमकी, भाजपा के साथ नहीं गए तो चार नेताओं को किया जाएगा गिरफ्तार

Khursheed Saifi
2 April 2024 12:13 PM IST
आतिशी को भाजपा से मिली धमकी, भाजपा के साथ नहीं गए तो चार नेताओं को किया जाएगा गिरफ्तार
x

नई दिल्ली, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद मंगलवार को आप नेता आतिशी मार्लेना ने भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगाए। भाजपा का इरादा आप पार्टी के सभी नेताओं को जेल भेजने का है। उन्होंने कहा कि दो महीने के अंदर हमारी पार्टी के चार नेता राघव चड्डा, सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक के साथ उन्हें भी गिरफ्तार करने का है। आतिशी ने कहा कि भाजपा आम आदमी पार्टी के सभी नेताओं को गिरफ्तार करना चाहती है।

बता दें कि सोमवार को कोर्ट में अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि विजय नायर उन्हें नहीं बल्कि आतिशी और सौरभ भारद्वाज को रिपोर्ट करते थे। इसके बाद से राजनीतिक गलियारे में यह चर्चा गर्म हो उठी कि अब ईडी आतिशी और सौरभ के घर पर भी छापा मार सकती है और ऐसे में उनकी संभावित प्रतीत हो रही है। आतिशी ने आरोप लगाया कि उन्हें भाजपा की तरफ से फोन आया था कि भाजपा ज्वाइन कर लो अन्यथा ईडी गिरफ्तार करेगी।

मंगलवार को आम आदमी पार्टी के संयोजक के जेल जाने के बाद राजधानी दिल्ली में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। इस बात का अंदाजा आज सुबह हुई बैठक से लगाया जा सकता है। जिसमें आतिशी ने भाजपा को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए। इसी के साथ कहा जा सकता है कि आप पार्टी के लिए आने वाले दिन आसान नहीं होंगे। एक तरफ आतिशी ने दावा किया है कि भाजपा पार्टी के चार नेताओं को झूठे आरोप में जेल भेजना चाहती है। दूसरी तरफ केजरीवाल की गैर-मौजूदगी में दिल्ली की सरकार को बिना किसी असुविधा के कैसै चलाई जाएगी इस पर भी मंथन जारी है।

केजरीवाल की ईडी हिरासत से लेकर ही इस बात पर चर्चा जोर पकड़ने लग गई थी कि उनकी गिरफ्तारी के बाद दिल्ली की सरकार कैसे चलाई जाए। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की थी तब सभी ने कहा था कि अरविंद केजरीवाल को जेल से ही सरकार चलानी चाहिए हालांकि, अभी साफ नहीं है कि दिल्ली की सरकार से जेल से चलाई जाएगी या पार्टी में से ही किसी को मुख्यमंत्री की गद्दी पर बैठाया जाएगा।

Next Story