Begin typing your search above and press return to search.

State
आतिशी ने भाजपा को दी चुनौती, पूछा- 10 साल में क्या किया, चुनावी एजेंडा क्या है?
Nandani Shukla
3 Jan 2025 3:20 PM IST

x
नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने भाजपा पर जोरदार हमला करते हुए सवाल उठाया कि भाजपा को केंद्र में सत्ता में 10 साल हो गए हैं, फिर भी पार्टी के पास चुनाव के लिए कोई स्पष्ट एजेंडा नहीं है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा-भाजपा के पास चुनाव के लिए कोई एजेंडा नहीं है भाजपा बताए कि 10 साल से केंद्र में उनकी सरकार है, लाखों करोड़ का उनका बजट है। केंद्र सरकार एक काम बता दे जो उन्होंने दिल्ली के लोगों के लिए किया है, कोई काम नहीं किया। आज उनके पास दिल्ली के लिए कोई विजन नहीं है कोई मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं है। AAP ने 10 साल दिल्ली के लोगों के लिए काम किया है।
Next Story