Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

अश्वनी चौबे ने बिहार भाजपा अध्यक्ष के बयान को किया दरकिनार! कहा-बिहार के अगले सीएम का चेहरा चुनाव के बाद होगा तय, सियासत तेज

Neeraj Jha
27 Jun 2024 1:01 PM GMT
अश्वनी चौबे ने बिहार भाजपा अध्यक्ष के बयान को किया दरकिनार! कहा-बिहार के अगले सीएम का चेहरा चुनाव के बाद होगा तय, सियासत तेज
x


भागलपुर, बिहार। भाजपा नेता अश्विनी चौबे ने आज भागलपुर में बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी के उस बयान को दरकिनार कर दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि बिहार विधानसभा का चुनाव भाजपा नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही आगे भी लड़ेगी। आज अश्विनी चौबे ने स्पष्ट कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री पद का निर्णय लिया जाएगा। अश्विनी चौबे के इस बयान से पटना से लेकर दिल्ली तक सियासत तेज हो गई है। खासकर नीतीश कुमार के खेमे में खलबली मच गई है तो वही अश्विनी चौबे का यह बयान विपक्ष को रास आया है।

अश्विनी चौबे ने कहा कि मेरी इच्छा है और मैंने पार्टी नेतृत्व से भी कहा है कि बिहार में भाजपा के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बननी चाहिए। पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा अकेले अपने दम पर सत्ता में आए और अपने सहयोगियों को भी आगे ले जाए। यही मेरी मंशा है। इसके लिए हर कार्यकर्ता को अभी से काम पर लग जाना चाहिए। मैं बिना किसी अपेक्षा के इसे बखूबी निभाऊंगा।

मुझे लगता है कि हम नीतीश कुमार को साथ लेकर आगे बढ़ रहे थे, आज भी आगे बढ़ रहे हैं और आगे भी आगे बढ़ेंगे...चुनाव के बाद मुख्यमंत्री का चेहरा तय होगा। पार्टी और केंद्रीय नेतृत्व यह तय करेगा। लेकिन पार्टी के संगठन को पार्टी में आयातित माल हमें कभी बर्दाश्त नहीं इसलिए अध्यक्ष के पद पर निश्चित रूप से संगठन के मूल का व्यक्ति होना चाहिए। बता दें कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी कई बार यह बात कह चुके हैं कि बिहार विधान सभा का चुनाव भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही आगे भी लड़ेगी।

Next Story