Begin typing your search above and press return to search.
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- हरियाणा विधानसभा...
मुख्य समाचार
हरियाणा विधानसभा प्रत्याशियों की सूची जारी होते ही इस्तीफों की लाइन
Tripada Dwivedi
5 Sep 2024 6:31 PM GMT
x
चंडीगढ़। हरियाणा में बीजेपी की पहली सूची जारी होने के बाद इस्तीफों की लाइन लग गई। 24 घंटे के भीतर एक कैबिनेट मंत्री और एक विधायक समेत कुल सात नेताओं ने पार्टी छोड़ दी है। वहीं दो नेताओं ने निर्दलीय लड़ने का ऐलान भी कर दिया है। पार्टी छोड़ने वालों में सुखविंदर श्योराण, लक्ष्मण नापा, रंजीत चौटाला, जीएल शर्मा, सुनील राव, आदित्य चौटाला और पूर्व में मंत्री रहे कर्णदेव कंबोज का नाम शामिल है। इसके अलावा सवित्री जिंदल और नवीन गोयल ने निर्दलीय लड़ने का ऐलान कर दिया है।
बता दें बीजेपी ने बुधवार को पार्टी की 67 उम्मीदवारों की एक सूची जारी की थी। जिसके बाद इस्तीफा देने का दौर शुरू हो गया था।
Next Story