Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

सीएम बनते ही आतिशी ने मेहनतकशों को दिया बड़ा तोहफा! श्रमिकों और कर्मचारियों की न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने की घोषणा की

Tripada Dwivedi
25 Sep 2024 12:37 PM GMT
सीएम बनते ही आतिशी ने मेहनतकशों को दिया बड़ा तोहफा! श्रमिकों और कर्मचारियों की न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने की घोषणा की
x

नई दिल्ली। दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी ने लाखों श्रमिकों और कर्मचारियों को एक बहुत बड़ा तोहफा दिया है। आतिशी ने न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने की घोषणा की है। इसके बाद अब अकुशल श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी 18066 रुपये हुई, जो पहले 17494 रुपये थी। अर्धकुशल श्रमिकों का अब न्यूनतम मेहनताना 19,929 रुपये हुआ, जो पहले 19,279 रुपये था। इसी तरह कुशल श्रमिकों का न्यूनतम वेतन 21,917 हुआ जो पहले पहले 21,215 रुपये था।

उन्होंने कहा कि अगर आप देशभर में न्यूनतम मजदूरी देखें तो अरविंद केजरीवाल की सरकार ने देश में सबसे ज्यादा न्यूनतम मजदूरी दी है। गरीबों का शोषण रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने न्यूनतम मजदूरी को ऐतिहासिक स्तर पर पहुंचाया है। बीजेपी ने हमेशा गरीबों के खिलाफ काम किया है और इसे हम दो तरह से देख सकते हैं। पहली बार जब अरविंद केजरीवाल की सरकार ने 2016-2017 में न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने की बात की तो बीजेपी ने हमें रोक दिया। जिसके बाद दिल्ली सरकार न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने के लिए कोर्ट से आदेश ले आई बीजेपी ने इसका कड़ा विरोध किया लेकिन अरविंद केजरीवाल की सरकार ने लड़ाई लड़ी और दिल्ली के आम लोगों के हक में फैसला लाया। अगर आप बीजेपी शासित राज्यों को देखें तो वहां न्यूनतम मजदूरी शायद दिल्ली से आधी है। बीजेपी न सिर्फ अपने राज्यों में कम मजदूरी देती है बल्कि दिल्ली में भी इसे रोकने की पूरी कोशिश करती है। हम न्यूनतम मज़दूरी बढ़ा रहे हैं।

Next Story